फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो ट्रेनों से 41.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। होली के पर्व के मद्देनजर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने दो ट्रेनों से बीते 28 फरवरी को 41.160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

आरपीएफ थाने के एसआई नवीन कुमार और एसआई राजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 12791 डाउन (डीडीयू से दिलदारनगर) की जांच कर छह तस्कारों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, ट्रेन संख्या 12370 डाउन (डीडीयू से दिलदारनगर) की जांच कर दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपना नाम बताया कि बिहार प्रांत के सोनू केशरी, संतोष, अरुण कुमार सिंह, राजेश शर्मा, रोहित कुमार, रामजीत कुमार, आकाश और अंकित बताया। एसआई नवीन कुमार और एसआई राजीव कुमार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें