फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर के टूटने से 400 बीघा की खेती जलमग्न

Thu, 16 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
माइनर के टूटने से 400 बीघा की खेती जलमग्न
विज्ञापन
पानी के दबाव के चलते मंगलवार की देर रात स्थानीय पंप कैनाल की मुख्य शाखा गाजीपुर रजवाहा और देवकली माइनर बड़नपुर और धवरे गांव के पास टूट गई। इसके चलते करीब 400 बीघा खेती जलमग्न हो गई। इसके चलते खेतों में तैयार धान की नर्सरी और जानवरों के खाने का चारा जहां पानी में डूब गया, वहीं कई रिहायशी झोपड़ियों में भी पानी घुस गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंप कैनाल के जेई को दी, लेकिन उन्होंने पैसा न होने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर लिए। विभागीय लापरवाही से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन


देवकली पंप कैनाल से निकलने वाली गाजीपुर रजवाहा और देवकली माइनर से इलाके के किसान हमेशा सिंचाई करते रहे हैं। यह नहर उनके लिए वरदान है। लेकिन मंगलवार की देर रात यही उनके बर्बादी का कारण बन गई। लोग अचानक मुसीबत में पड़ गए। ऐसा तब हुआ जब देर रात गाजीपुर रजवाहा और माइनर का बंधा दो जगहों से टूट गया और करीब 400 बीघा खेत अचानक कुछ घंटे में जलमग्न हो गया। बुधवार की सुबह खेतों को जलमग्न देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पंप कैनाल के जेई को दी। जेई ने विभाग में पैसा न होने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें