फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 40 निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, होनहारों को दी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय ने ब्लॉक की आठ न्याय पंचायतों के 38 परिषदीय स्कूलों के 40 निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने होनहार छात्रों को स्टेशनरी किट और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। एडीओ पंचायत ने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए जिससे उनकी मानसिक क्षमता का विकास हो और वह शिक्षा के प्रति उत्साहित रहें। आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के तहत कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार गौतम, कुसुम गुप्ता, एसआरजी नोडल प्रीति सिंह, एआरपी संतकुमार गुप्ता, चंद्रशेखर त्रिपाठी, जयप्रकाश, संजय राय, आनंद प्रकाश नीरज, इकबाल अंसारी, जयशंकर राय, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें