फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 4 करोड़ की सर्जरी गाजीपुर में मुफ्त, 29 विशेषज्ञों ने किए 347 जटिल ऑपरेशन

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भाजपा नेता अभिनव सिन्हा। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में 29 विशेषज्ञ सर्जन चिकित्सकों की टीम ने पांच दिनों में 347 जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन किए।
विज्ञापन

27 सितंबर से एक अक्तूबर तक चले शिविर में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, पंजाब और कर्नाटक से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के सहयोग से मरीजों को निशुल्क शल्य चिकित्सा सेवाएं दीं। इन ऑपरेशनों की अनुमानित लागत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है।
रोटरी इंडिया के डॉ. राजीव प्रधान ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आयोजित संवाद में बताया कि शिविर के लिए प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा से विस्तृत वार्ता की गई थी।
विज्ञापन

कुछ जटिल ऑपरेशनों के लिए आवश्यक संसाधन और विशेष इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध नहीं थे। इन्हें भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के प्रयास से लखनऊ और आगरा से तत्काल मंगाया गया। इसके बाद कई कठिन ऑपरेशन संभव हो सके।
डॉ. गिरीश गुने ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी, पित्ताशय की थैली, बच्चेदानी, नाक, कान और आंख समेत विभिन्न अंगों से जुड़े जटिल ऑपरेशन किए गए। 14 वर्षीय बालक के जन्मजात जबड़े की समस्या का सफल ऑपरेशन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें