मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिवार वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। ताबड़तोड़ कार्रवाई से उनके समर्थकों में खलबली मची है। 12 सितंबर को पत्नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत गाजीपुर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
लगभग दो माह की कार्रवाई में अब तक 39 करोड़ 83 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई जा चुकी है। इस बीच, उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों, रिश्तेदारों के अब तक 47 शस्त्र निलंबित कर मालखानों में जमा कराए जा चुके हैं।
दरअसल, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों की सूची तैयार कर प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बीते 12 सितंबर को विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।