फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 करोड़ खर्च, नहीं मिला लाभ

Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजर स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में 200 बेड के  नये जिला अस्पताल का लोकार्पण हुए छह माह बीत चुके हैं। बावजूद अभी तक यह संचालित नहीं हो सका है। तत्कालीन सपा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में अस्पताल निर्माण की स्वीकृत दी थी। करीब 37 करोड़ की लागत से बन रहे इस नए अस्पताल का लोकर्पण भी मुख्यमंत्री कर चुके हैं। बावजूद अभी तक कार्यदायी संस्था की ओर से जिला अस्पताल के नए भवन को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश की तत्कालीन सपा की सरकार ने 200 बेड के नए अस्पताल स्थापित करने की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2013-14 में दी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम बलिया की ओर से शुरू की गई थी।  

कार्यदायी संस्था को नए जिला अस्पताल के भवन को बीते वर्ष 2016 को सुपुर्द कर देना था। लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। बीते सितंबर माह में एक कार्यक्रम में सम्मलित होने आए तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव  ने जिला अस्पताल का लोकार्पण किया था। इसके बाद भी 200 बेड का  नया जिला अस्पताल संचालित नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था की ओर से  जिला अस्पताल के भवन को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं करने से विभाग भी पूरी तरह से   सुस्त पड़ा हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जेएम त्रिपाठी ने बताया कि अभी जिला अस्पताल के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से ढिलाई बरती जा रही है।

नये भवन में मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे वार्ड का कार्य अभी अधूरा है। इतना ही नहीं बिजली, लिफ्ट और पाइप   का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। ‌िबजली, पाइप आदि काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें