फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीए-बीएससी में प्रवेश के लिए 360 छात्राओं ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीए-बीएससी में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रवेश के लिए काउंसिलिंग जारी रही। 10 जुलाई तक बीए में 230 और बीएससी में 130 मिलाकर कुल 360 छात्राओं ने काउंसलिंग करा ली।
विज्ञापन

प्रथम प्रवेशी 10 छात्राओं को प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने प्रवेश के पहले दिन काउंसिलिंग के बाद विषय आवंटन प्रपत्र, महाविद्यालय वार्षिक पत्रिका कीर्ति एवं पौधरोपण महा अभियान के तहत 10 फलदार पौधे दिए।
प्रवेश प्रभारी ने बताया कि विषय आवंटन के बाद छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगी। फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र आदि प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन

प्रवेश काउंसिलिंग के पहले चरण में उपस्थित छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 251 से 400 तक की छात्राओं की बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी।
बीएससी में मेरिट 91 से लेकर सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसिलिंग होगी। बीएससी प्रवेश काउंसिलिंग डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. ओम शिवानी ने संपन्न कराई।
विज्ञापन

बीए प्रवेश काउंसिलिंग में डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. गजनफर सईद, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. आनंद चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें