फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहली पाली में 3484 और दूसरी में 4063 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा के लिए  बहरियाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जा
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पहले दिन डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में पहली में 3484 और दूसरी पाली में 4063 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 19457 में 15473 उपस्थित तथा 3484 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, दूसरी पाली में 19263 में 4063 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 15200 उपस्थित थे। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर सुबह की पाली में 498 में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 423 में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गाजीपुर की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में 519 में 68 तथा दूसरी पाली में 435 में 63 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सादात की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि उनके केंद्र पर सुबह की पाली में 327 में 34 एवं दूसरी पाली में 327 में 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकीय हाईस्कूल सौरी के सहायक अध्यापक आलोक कुमार तथा सहायक अध्यापक मनीष कुमार सिंह पर्यवेक्षक रहे। बापू इंटर कॉलेज सादात के केंद्र व्यवस्थापक उदयभान सिंह ने बताया कि उनके यहां 464 में 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि उनके केंद्र पर 457 में 404 उपस्थित और 53 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने शहर एवं आसपास के केंद्रों का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने पहली पाली में रेवतीपुर क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें