फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के खेताबपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन जागरण अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कमेटी के महासचिव एवं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि जहूराबाद कांग्रेस का गढ़ रहा है। आज विभिन्न परिस्थितियों के कारण वह कुछ कमजोर हुई है। विस क्षेत्र में कांग्रेस को फिर स्थापित करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं को महत्व देकर इस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को फिर स्थापित किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर चौतरफा हमला हो रहा है। इसको बचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधे पर जिम्मेदारी आ चुकी है। इस मौके पर चंद्रहास राजभर एवं शिवकुमार राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कई लोकगीत कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस की नीतियां बताईं। कार्यक्रम में ज्ञानप्रकाश सिंह, चंद्रहास राजभर, ग्यासुद्दीन अंसारी, डॉ. अवधेश भारती, मोहन राजभर, मोहन चौहान, राघवेंद्र चतुर्वेदी, विंध्याचल सिंह कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें