फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 34 कोरोना संक्रमित, कोविड केयर सेंटर से 56 मरीज हुए स्वस्थ 

Wed, 22 Jul 2020 08:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर शहर से सटे महराजगंज स्थित सुभाखरपुर सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर में चौथे दिन भी 24 संक्रमित मिले हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती 56 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।

विज्ञापन


अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 650 पहुंच चुकी है जबकि 425 स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही अब तक आठ की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस का आंकड़ा 217 पहुंच चुका है। बुधवार को 403 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया। 

सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से दो स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई, जबकि देर शाम नगर के बड़ीबाग में 11, फुल्लनपुर में एक, एक निजी अस्पताल में एक, जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन पांच, चंदननगर एक, गोरा बाजार एक, कोतवाली तीन, मुहम्मदाबाद के सिविल कोर्ट में एक, खालिसपुर एक, जखनिया के पखनपुर गांव में छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी लोगों की कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं है। इसके बाद सर्वे व सर्विलांस टीम इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी है, जिससे संक्रमण के प्रभाव को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें