फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन नौ उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन कलेक्ट्रेट स्थित कमरा संख्या एक में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पहले दिन से लेकर अब तक कुल 21 प्रत्याशी नामांकन कर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अंतिम दिन कलेक्ट्रेट स्थित कमरा संख्या एक में पहला नामांकन फार्म निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार कनौजिया ने एक सेट में किया। प्रत्याशी के प्रस्तावक अर्चना, सरोज, विद्याशंकर, पार्वती, रजिया, तपेश्वरी, दुर्गा, सुमित्रा, सुभावती, जमुना रहे। दूसरा नामांकन भारतीय जन नायक पार्टी के प्रत्याशी राजेश ने एक सेट में नामांकन किया। उनके प्रस्तावक संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, धमर्देव, कृष्णा देवी, भागमती, भगवती, किशोरी लाल, अभिषेक, उदय प्रताप सिंह, संतोष रहे। तीसरा नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी सुहेब अंसारी ने एक सेट में किया। उनके प्रस्तावक फहद कसीम, उमेश कनौजिया, विनोद कुमार कनौजिया, दिलशाद, राजू, मो. समर, फिरोज खां, सलमान खां, मु. माजिद खां, शहंशाह खान रहे। चौथा नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी हृदयनारायन ने एक सेट में किया। उनके प्रस्तावक लालसा, मुनेंदर, रवि राजभर, मुन्ना, मिथिलेश राजभर, फूलमती, विकास, विमल, गुड़िया, घनश्याम रहे। पांचवां नामांकन नेशनल एजुकेशन नंदलाल पार्टी के नंदलाल ने एक सेट में किया। छठा नामांकन प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राजेश ने एक सेट में किया। सातवां नामांकन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से संतोष कुमार यादव ने एक सेट में किया। आठवां नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी लालचंद्र सोनकर ने एक सेट में किया। उनके प्रस्तावक राजाराम, विनोद, राजेंद्र, धनुई, अशोक कुमार, संतराज, कमलेश, श्याम सुंदर, अशोक कुमार सोनकर, मनीष कुमार रहे। नौवां एवं अंतिम नामांकन राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी से सोहित यादव ने एक सेट में किया। प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में अफरोज अहमद, मनोज, पुष्पा, लल्लू, सीमा, मुख्तार, सुनील, अशोक, प्रिया, विजय प्रकाश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें