गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 82.69 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा में मां देइया इंटर कालेज हरिकरनपुर बिजौरा की नेहा चौहान ने 94.17 फीसदी अंक पाकर जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया है। इसी विद्यालय की दीपा चौहान एवं मूलचंद गर्ल्स इंटर कॉलेज की तनीषा वर्मा को 93.17 प्रतिशत अंत प्राप्त हुए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में इस वर्ष 97294 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को घोषित नतीजों के अनुसार 82.69 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। घोषित परिणाम के अनुसार आदर्श इंटर कॉलेज सियांवा की आस्था सिंह एवं एसएमवाई इंटर कॉलेज के विजय यादव ने 93-93 प्रतिशत, एसएमआरएसडीकेबी इंटर कॉलेज के हर्ष तिवारी एवं मूलचंद गर्ल्स इंटर कॉलेज की श्रेया सिंह ने 92.67 पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की अनामिका कश्यप 92.50, इसी विद्यालय की रानी कुशवाहा ने 92.35 तथा सीपीआई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंकित कुमार ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसके अलावा लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की आकर्षिका श्रीवास्तव 90.66, शालिनी सिंह 90.55, नाजिया जावेद 89.6, प्रिया जायसवाल 88.66, निधि वर्मा 87.33, खुश्बू एवं सिमरन गुप्ता 87.16, रोशनी सोनी 87 एवं नेहा जायसवाल ने 86.16, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंजली वर्मा 87.66 प्रतिशत अंक हासिल किया। सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाई स्कूल गुंजा 85, शहबाज अंसारी 84:33, शालिनी पाल 82:33 अमर शहीद इंटर कॉलेज की रंजना सिंह 85.50, रागिनी 84.64, रूष्मा वर्मा 84.0, सेवराई संवाददाता के अनुसार कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की साक्षी यादव 88.5, उजाला गुप्ता 84, शहनाज 80.7 तथा मनिहारी संवाददाता के अनुसार खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर की अंजली राजभर ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मरदह संवाददाता के अनुसार श्री अलगू यादव इंटर कॉलेज के रजनीश यादव, रोहित यादव 91.16 तथा सलोनी सिंह ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।