फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा गाजीपुर डांस फेस्ट के लिए आडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बैठक मिश्रबाजार में क्लब सदस्य संजय वर्मा के आवास पर शनिवार को हुई। इस मौके पर ‘‘गाजीपुर डांस फेस्ट 2019’’ के लिए 28 अप्रैल को 10 बजे से गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में होने वाले गाजीपुर आडिशन की तैयारियों पर विस्तार से विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के हुनर को निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न जायसवाल ने बताया कि 28 अप्रैल रविवार को 10 बजे से गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के गौरीशंकर हाल में गाजीपुर के होनहारों का आडिशन होगा। जहां सेमी फाइनल के लिए प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। सेमी फाइनल तथा फाइनल प्रतियोगिता जून माह में होगी। इसके मुख्य निर्णायक डांस डायरेक्टर हिमांशु कटारिया होंगे। सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकल जूनियर ,एकल सीनियर तथा समूह नृत्य के प्रतियोगी भाग लेंगे। इसके लिए मौके पर ही पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। क्लब के जनपद गवर्नर पवन पांडेय, सूर्यरेख मणि ,अजय दुबे ,सतेंद्र श्रीवास्तव ,बाबूलाल चौहान, राजेश महतो, अविनाश मल्होत्रा, प्रमोद, सागर, सुजीत सिंह, अभी सिंह, पीआरओ अविनाश आनंद ,समारोह संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी डा. जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें