फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाकपा माले के सदर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के तुलसी सागर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 13 अप्रैल को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी और 22 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी की राज्य स्थाई समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के नाम पर वर्ष 2014 में आई मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने पर आमादा है। ऐसी ताकतों को इस चुनाव में शिकस्त देना वक्त की जरूरत है। भाजपा का घोषणापत्र नहीं बल्कि भाजपा का जुमला पत्र भर है। पिछले पांच वर्ष में अराजकता का माहौल रहा है। 2019 के लिए भाजपा की ओर से लाए गए ढकोसला पत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित करने की भी कोई दिशा नहीं है। इस अवसर पर योगेंद्र भारती, अमरनाथ पासवान, आलोक कुमार एवं रामदेव बिंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें