फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के उदघोष से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बजरंग दल की ओर से बुधवार को नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शाहनिंदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई तथा नगर भ्रमण करते हुए शहीद पार्क पर पहुंच कर समाप्त हो गई। इस बीच सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

रामनवमी के अवसर पर बजरंग दल, विहिप तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों की तरफ से शाहनिंदा नया हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया। इसमें आगे-आगे श्रीराम जी की झांकी तो पीछे से बड़ी संख्या में ओम लिखा भगवा झंडा ले कर युवा जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा कोट, चौक, सदर रोड, हाटा रोड, युसुफपुर बाजार, फाटक, युसुफपुरगंज, नवापुरा मोड़, अकटहिया, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए शहीद पार्क पर आ कर समाप्त हो गई। जिधर से यह यात्रा हो कर गुजर रही थी वहां का वातावरण श्रीराम के जयकारे से गूंज जा रहा था। रास्ते में कई स्थानों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा करने के साथ ही दर्शन पूजन किया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। रास्ते में कई स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। शोभा यात्रा में मुख्य रुप से दिनेश वर्मा, रामजी गिरी, तेजबहादुर यादव, बंटू राय, रामबहादुर तिवारी, टिंकू तिवारी, मनोज तिवारी, द्वारका यादव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें