फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई केंद्रों पर हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कुछ केंद्रों पर शनिवार से शुरू हो गया। जबकि कुछ केंद्रों पर शिक्षकों की ओर से किए जा रहे आंदोलन के कारण कापियां नहीं जंच सकी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन का कार्य होना है। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन के नियमों से अवगत कराया गया। आज से कुछ केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर आज 1077 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य पद्मा पांडेय ने बताया कि केंद्र पर करीब तीन सौ कापियां जांची गई। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार मूल्यांकन केंद्र श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज पर शनिवार को 145 परीक्षकों की ओर से पांच हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सेंटर पर 1000 परीक्षकों में से मात्र 150 परीक्षकों ने ही मूल्यांकन का कार्य किया है जिस कारण व्से कम कॉपियों का मूल्यांकन हो पाया है। इंटर कालेज मुहम्मदाबाद केंद्र पर आज 4045 कापियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें