फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी विधानसभा मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को डाक बंगला के पास स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चंद्रमा यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ बूथ स्तर पर पार्टी का मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता को होने वाली मुश्किलों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि गठबंधन से जो भी उम्मीदवार बलिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उसे दोनों ही दलों के कार्यकर्ता जिताने के लिए जी-जान से जुट जाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्यामनारायण यादव, महासचिव संतोष राय, गंगासागर यादव, कमलेश राय शर्मा, लक्ष्मण यादव, मनीष गुप्ता, रामानन्द यादव, रामाशीष यादव, हरिनारायण यादव, मनोज राय, श्यामबहादुर राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें