फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह: 35 वाहन का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइकों, स्कूली वाहन के साथ ही अन्य प्राइवेट बसों के साथ ही छोटे चार पहिया वाहनों की जांच की गई। विभिन्न अनियमितताओं में चार छोटे स्कूली वाहन, पांच ई-रिक्शा, छह आटो के साथ 17 बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 सौ जुर्माना जमा कराया। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए यातायात का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नगर के भुटहिया टांड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने की जांच की। यातायात प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान छोटे स्कूली वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने में चार, बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले पांच, कागजात सही न होने पर छह आटो का चालान किया। इसके साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले 17 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना का 52 सौ जमा कराया गया। बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। कार चालक एवं सह यात्री सीट बेल्ट का प्रयोग करें। पैदल यात्री हमेशा जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें। वाहन को हमेशा अपनी लेन में ही चलाएं, अधिक गति से वाहन न चलाएं। जिग-जैग ड्राइविंग एवं कलाबाजी न करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कतई न करें। नशे और नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं। बाइक पर तीन सवारी बिल्कुल न चलें। वाहन चेकिंग के चलते वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें