गाजीपुर। भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान कठवामोड़ कांड में निर्दोष लोगों का दमन, पुलिसिया उत्पीड़न तथा फर्जी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार में पुलिस उत्पीड़न की घटना बढ़ रही है। पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि कठवामोड़ की घटना के लिए भाजपा खुद जिम्मेदार है। चेताया कि पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रतिनिधिमंडल में अमरनाथ पासवान, रामदेव बिंद, प्रमोद कुशवाहा, विश्राम बिंद आदि शामिल थे।