गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर को गाजीपुर आगमन को लेकर भाजपा ने मंडल स्तर पर बैठक कर लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मनिहारी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि जिले में विकास की उपलब्धियों को लेकर जिले के लोगों में जातिगत भावना गौड़ हो चुकी है। लोग समझ चुके हैं कि विकास के लिए सिर्फ भाजपा ही संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं तथा जिले के लोगों में बहुत ही उत्साह है। इस अवसर पर मुराहू राजभर, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम, खरभू चौहान, ओमकार सिंह, परमानंद, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, आनंद शंकर सिंह, जगदीश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, श्रीकांत सिंह, सचितानंद राय, अभयानंद कश्यप, संतोष सिंह, अजय गुप्ता, संगम मोदनवाल, विपिन दुबे, गुरु सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं संचालन हंसराज राजभर ने किया। करंडा मंडल की बैठक चोचकपुर में मौनी बाबा धाम पर मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, विधानसभा प्रभारी सरोज कुशवाहा, अमरेश गुप्ता, अवधेश दूबे, नितीश कुमार दुबे, अमित चौरसिया, दिनेश सिंह, राणा सिंह, सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।