फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। क्षेत्र के सिखड़ी स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में अभिभावक सम्मेलन तथा छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष भर शैक्षणिक क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन उपकरण एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष वार्षिक अभिभावक एवं प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. हरिहर सिंह ने करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा के बल पर विद्यार्थी के अंतर्मन में अच्छे संस्कारों का बीज रोपण करता है वहीं अभिभावक अपने नियंत्रण में उसे अनुपालन करने की जिम्मेदारी निभाता है जिससे बालक का भविष्य स्वर्ण शिखर को प्राप्त करता है। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र नाथ राय ने कहा कि विद्यालय अच्छे संस्कारों का उद्गम स्थल होता है जहां से पवित्र ज्ञान की सरिता प्रवाहित होती है। समाजसेवी दयाशंकर सिंह ने बच्चों के प्रति अभिभावकों के समर्पण भाव पर बल दिया। इस अवसर पर पारसनाथ राय, अविनाश राय, गौरीशंकर पांडेय, अवनीश कुमार, आशीष राय, मोहित श्रीवास्तव, प्रियंका सोनी, रमेश भारती, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दयाशंकर सिंह एवं संचालन स्वर्णिमा राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें