फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। जन संवाद कार्यक्रम के तहत संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को मंगारी, महुरसा, मलौरा, नगौरा, मसूदपुर, सेमरौल आदि गांवों में जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

मंगारी में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व किसी पार्टी के पास नहीं है। विपक्षी भ्रम फैलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। गाजीपुर जिला अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। भाजपा सरकार में देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। जिस देश की आर्थिक स्थिति जितनी मजबूत होती है वह देश उतना ही ताकतवर होता है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया था। हमारी सरकार ने संसाधनों का विकास कर बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया है। पुलवामा की घटना के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक कर पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत बदल चुका है। इसके बावजूद देश में रहने वाले ही कुछ गद्दार लोग भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम का मखौल उड़ाकर उन्हें चुनौती दे रहे हैं। कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक का कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम काल है। कार्यक्रम में शशिकांत सिंह, संजय सिंह, राजीव सिंह, संतोष सिंह, सचिदानंद सिंह, रघुवंश सिंह, लालपरीखा पटवा, अरुण कुमार पांडेय, कृष्णा प्रसाद सिंह, मंगला सिंह, रघुवर राजभर, तहसीलदार यादव, नगीना राम, हीरालाल राम, किशोर राम, मोनू सिंह, जगदीश सिंह, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कैलाशनाथ पांडेय एवं संचालन बूथ अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें