फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीने के बाद चार की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर (छतरमा) गांव में मंगलवार की चाय पीने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी शुरू हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धर्मागतपुर (छतरमा) गांव निवासी राज मिस्त्री तेजन पटेल की बेटी ने आज सुबह चाय बनाया। तेजन (50) तथा उनके बेटे विकास (25), पुत्री प्रीति पटेल (22) अनिशा पटेल (18) ने एक ही साथ चाय पिया। चाय पीने के कुछ ही समय बाद चारों की हालत बिगड़ गई और उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद लोग बोहोश होने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर लाए। यहां पह सुविधा न होने से चिकित्सक ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के लिए रेफर कर दिया। यहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें