फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बैट्री व नगदी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। पुलिस ने सोमवार की रात जलालाबाद चट्टी पर चोरी का सामान बेचने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह बैट्री, सीसी कैमरा तथा बिक्री के 13 हजार नौ सौ रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि जलालाबाद में कुछ लोग चोरी की बैट्री बेचने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की तलाशी में बोरे में रखी चोरी की छह बैट्री, एक मोटर और एक सीसी कैमरा के साथ बिक्री के 13हजार नौ सौ रुपये बरामद किए गए। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शहर कोतवाली के फाक्सगंज निवासी आलोक यादव पुत्र पप्पू यादव तथा कमथरी (नूरपुर) थाने के चिरैयाकोट निवासी सुरेश चौहान पुत्र रामदरश चौहान बताया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें