नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य उदयराज ने पौधारोपण किया। उन्होंने पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं को पौधों की रखरखाव, बचाव के लिए शपथ भी दिलवाई। वहीं बच्चों ने भी पौधरोपण किया।
इस इस मौके पर उपप्राचार्य रामनगीना सिंह ने कहा कि पौधे लगाकर ही हम लोग प्राकृतिक आपदाओं को रोक सकते हैं, वहीं आज जिस हिसाब से जनसंख्या में वृद्धि, पेड़ों की कटाई हो रही है, समय रहते लोग पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में प्रदूषण की मार झेलनी पड़ेगी। जरूरत है भी लोगों को पेड़ लगाने व उसके देखभाल करने का प्रयास करना चाहिए। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्रनाथ राम, गौरव प्रताप सिंह, अभय कुमार सिंह, सतेन्द्रनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र राम, कमलेश कुमार निरंकारी, जितेंद्र राम, रतन पाल, डॉ. उदयनारायण, ईश्वरदेव सिंह, सुधीर कुमार सिंह, छोटेलाल, धर्मेंद्र सिंह, मधु सिंह, पूनम सिंह, सरोज सिंह, मीना सिंह आदि मौजूद थीं।