फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मांगने के वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिन्हा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में शाम चार बजे पहुंचकर हास्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूता महिला के परिजनों से घूस मांगने के वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की। हास्पिटल के स्टाफ से लिखित बयान लिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में नियुक्त स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूता से घूस मांगने के वायरल हुए वीडियो को जिलाधिकारी के बालाजी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य ने वायरल वीडियो की जांच की, जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा को सौंपी है। श्री सिन्हा ने शाम चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मामले की गहन जांच की। उन्होंने आरोपी स्टाफ नर्स के अलावा हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. उमेश कुमार, डॉ. निरंजन प्रसाद सहित हास्पिटल में कार्यरत सभी स्टाफ से लिखित बयान लिया। श्री सिन्हा ने बताया कि वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की विधिवत जांच करने के बाद अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें