फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल से आजिज महिलाओं ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। सड़क निर्माण के कारण उड़ रही धूल से आजिज ताजपुर मांझा गांव की महिलाएं रविवार को सड़क पर उतर गईं। घरों की पुआल और लकड़ियों को सड़क पर फेंककर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि धूल को उड़ने से रोकने के लिए पर्याप्त पानी का छिड़काव किया जाए। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

एनएच-24 के निर्माण का काम चल रहा है। इसके कारण उड़ रही धूल के गुबार से गांव के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार धीमी गति सड़क के निर्माण का कार्य करा रहे हैं। गिट्टियों से भरे ट्रकों के आने-जाने से धूल का बड़ा गुबार उड़कर चारों तरफ छा जा रहा है। हालत यह है कि सड़क के किनारे बसे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ताजपुर मांझा के पास धूल के गुबार से आजिज आकर करीब एक दर्जन महिलाओं ने एनएच 24 को सुबह आठ बजे जाम कर दिया। नाराज महिलाओं का कहना था कि धूल के गुबार से घरों में भोजन बनाना और खाना-पीना भी दुश्वार हो गया है। हर ओर धूल ही धूल दिख रही है। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हमारे बच्चे रोज बीमार हो रहे हैं। जीवन नारकीय बन गया है। शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य करा रहे लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर धूल पर पर्याप्त पानी का छिड़काव किया जाता तो यह दशा नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के बार-बार कहने पर भी ठेकेदार सड़क तथा धूल पर पानी का छिड़काव नहीं कर रहे हैं, जिससे भारी ट्रकों के गुजरने से धूल का गुबार उड़ रहा है। सड़कों के किनारे रह रहे लोगों के लिए धूल सबसे बड़ा परेशानी का कारण बना हुआ है। उम्रदराज लोगों को सांस की तकलीफ हो रही है। महिलाओं ने कहा कि सुबह शाम घरों की साफ-सफाई करने के बाद भी घर में हमेशा धूल ही धूल दिख रही है। धूल के कारण घर में रहना दुश्वार हो गया है। जाम कर रही महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया-बुझाया। कोतवाल ने बाद में ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने ठेकेदार को चेताया कि उच्चाधिकारी के दिए आदेश का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। सुबह और शाम दोनों समय पानी का झिड़काव किया जाए। इसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया। जाम के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें