सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 10वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश परीक्षा संपन्न हुई। इसमें सभी आठ केंद्रों पर 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को 12वीं कक्षा के छात्रों की केमिस्ट्री की परीक्षा होगी।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में आज 10वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश परीक्षा आयोजित थी। इसमें आठ केंद्रों पर 4256 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 4194 ही परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 62 परीक्षा में नहीं बैठे। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि इंग्लिश की परीक्षा में 549 में से 9 अनुपस्थित तथा 540 उपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. बीएम उपाध्याय के अनुसार 758 में से 748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 10 परीक्षा में नहीं बैठे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर 714 में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 702 ने परीक्षा दी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद ने बताया कि 262 में 2 अनुपस्थित तथा 260 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार, सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि 535 में चार अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार 495 में 9 अनुपस्थित तथा 486 उपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 759 परीक्षार्थियों में 747 परीक्षा में बैठे जबकि 12 अनुपस्थित थे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक, प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 184 में चार अनुपस्थित और 180 ने परीक्षा दी।