फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान की नीलामी को लेकर घंटों परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरुवार को आरटीआई में देशी, अंग्रेजी, बीयर और माडल शाप की दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया होनी थी। इन दुकानों के लिए फार्म भरने वाले सैकड़ों लोग सुबह ही पहुंच गए थे। नेटवर्क की खराबी की वजह से देर शाम साढ़े सात बजे तक नीलामी की प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी थी। इससे फार्म भरने वाले परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में देशी, अंग्रेजी, बीयर और माडल शाप की दुकानों की नीलामी होनी है। इन दुकानों के लिए 4940 लोगों ने फार्म भरा था। इसमें से विभिन्न त्रुटियों की वजह से 82 का फार्म निरस्त किया गया। गुरुवार को दिन में 11 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरु होनी थी। इसके लिए सुबह से ही फार्म भरने वालों का आरटीआई परिसर में पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। दिन में 11 बजे तक सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए थे। भीड़ की वजह से पुलिस प्रशासन ने विकास भवन चौराहा पर बैरिकेटिंग कर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दिया था। आलम यह था कि आरटीआई के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही। फार्म भरने वाले अब-तब नीलामी की प्रक्रिया शुरु होने का इंतजार करते रहे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे उन्हें बताया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है, इसलिए दिन में तीन बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरु होगी, इससे फार्म भरने वाले निराश हो गए। कई यह सोचकर चले गए कि तीन बजे आएंगे। वहीं अधिकांश इधर-उधर घूमते-टहलते रहे। तीन बजे पुन: फार्म भरने वाले मौके पर पहुंच नीलामी प्रक्रिया शुरु होने का इंतजार करने लगे। देर शाम साढ़े सात बजे तक नीलामी प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी थी और फार्म भरने वाले परेशान रहे। घंटों बाद भी प्रक्रिया शुरु न होने को लेकर फार्म भरने वाले तरह-तरह का तर्क लगाते हुए तरह-तरह की चर्चा करते रहे। इस संबंध में आबकारी अधिकारी अभिमन्यू सिंह ने बताया कि नेटवर्क की खराबी की वजह से नीलामी प्रक्रिया शुरु करने में दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि रात नौ बजे तक नीलामी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें