फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मिली जीवनपयोगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात (गाजीपुर)।
विज्ञापन

कृष्ण-सुदामा महाविद्यालय मरदापुर में अध्ययनरत बीएड एवं बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने स्काउट प्रशिक्षण के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न जीवनोपयोगी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षकों ने स्काउट आंदोलन, ध्वज शिष्टाचार, सिद्धांत, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाने, वर्दी एवं ध्वज के प्रकार, नियम एवं प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृष्ण-सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट से संबद्ध विभिन्न कालेजों में अध्ययनरत बीएड एवं बीटीसी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एमडी डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि स्काउट उत्तम नागरिकता की पाठशाला है। इससे न सिर्फ राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है, बल्कि अनुशासित ढंग से जीवन जीने की कला का बोध होता है। उन्होंने प्रशिक्षण की जानकारी को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रशिक्षक ट्रेनिंग काउंसलर प्रमोद यादव, गाइडर पूजा सोनकर एवं प्रतिभा द्वारा स्काउट के विभिन्न पहलुओं के बारे जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने स्काउट संबंधी विभिन्न जानकारियों के साथ ही शिक्षण कार्य के तहत स्काउट/गाइड के जन्मदाता लार्ड वेडेन पावेल के जीवन से परिचित कराया। प्रशिक्षणार्थियों में सौम्या राय, सोनम, संगीता, रोशनी गुप्ता, साक्षी राय, निशा, खुशबू, राहुल, नवीन शुक्ला, दीपक, अजय, जयप्रकाश आदि शामिल रहे। कालेज के एमडी डॉ. विजय कुमार यादव, संरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डा. जयराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें