फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने आरपीएफ़ थाने का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर अनुभाग के पुलिस महानिरीक्षक राजाराम ने कहा कि रेल परिवहन का प्रमुख साधन है। देश की मूल संरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में रेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। अन्य परिवहन तंत्रों की अपेक्षा किफायती और आम आदमी के लिए सबसे सुलभ, सुगम रेल भारतीय जीवन की आशा और अपेक्षा है। जागरूकता एवं सहयोग के माध्यम से हम इस संसाधन को और बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

वह मंगलवार की देर शाम औड़िहार जंक्शन पर निरीक्षण के बाद रेल यात्रियों एवं सुरक्षाबल कर्मियों की संयुक्त मीटिंग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा में अधिकतम प्रयास कम सामानों के साथ सफर करना चाहिए और साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। जबकि रेल कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करना चाहिए। यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेल यात्रा के दौरान संदिग्ध और अवांछनीय लोगों के बारे में रेलवे के विभिन्न टॉल फ्री व अन्य नंबरों पर सूचना दें। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल को निर्देशित किया कि समय-समय पर यात्रियों में जागरूकता संदेश प्रसारित करने के साथ ही महीने में एक बार ट्रेन के डिब्बे में अथवा यात्री विश्रामालय में सुरक्षा बल के अधिकारी मैत्री बैठक करें। कहा कि विभिन्न जीआरपी थानों के निरीक्षक और प्रभारी अपने कार्य क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे बसे गांव में बैठक कर ग्रामीणों को रेल यात्रा के बारे में अवगत कराएं । साथ ही चेन पुलिंग के दुरुपयोग और दुष्परिणाम से अवगत कराएं। ग्रामीण बैठकों की लाइव रिपोर्ट मुख्यालय पर उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने वृद्ध, विकलांग और महिला यात्रियों पर विशेष ध्यान देने की ताकीद की। इसके पहले लगभग पांच घंटे के निरीक्षण में आरपीएफ़ थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, थाना क्षेत्र के अपराधियों और प्रमुख दुर्घटनाओं की सूची के बारे में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा से जानकारी ली। इसके पूर्व उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें