फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/मनिहारी। सेवराई तहसील क्षेत्र के शिव मंदिर देवकली पर महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सहित बिहार प्रांत के पहलवानों ने अपना दम-खम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर और पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में नागपुर, बिहार के राहुल यादव और उमेश के बीच शानदार कुश्ती हुई। उमेश को पटखनी देते हुए राहुल यादव ने खिताब पर कब्जा जमाया। अजीत यादव और सोनू के बीच हुए दमदार मुकाबले में अजीत ने सोनू को पटकनी देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजू और उमेश के बीच हुए जोरदार मुकाबले में उमेश यादव ने दांव दिखाते हुए राजू को धूल चटाई और खिताब पर कब्जा जमा लिया। सभी विजेताओं को ग्राम प्रधान कमलेश सिंह कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान सेवराई सुभाष सिंह यादव ने शील्ड और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका रमाशंकर सिंह यादव ने निभाई। इस मौके पर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व प्रधान कालिका कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, रजनीश, नागी, सत्यप्रकाश, रोशन मौर्य, डा. रामप्रवेश कुशवाहा, भूलन कुशवाहा, जगदम्बा, जयकरण मास्टर, योगेश्वर कुशवाहा, अवधेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उधर मनिहारी क्षेत्र के औढ़ारी सिद्धपीठ मठ पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ एवं जौनपुर के पहलवानो जोर-आजमाइश की। हरिलाल पहलवान गाजीपुर एवं प्रवेश पहलवान वारणसी के बीच 11 हजार रूपए की 6 मिनट में रखी गई कुश्ती में चार मिनट में ही हरिलाल ने कालाजंग मारकर प्रवेश पहलवान को चीत कर कुश्ती अपने नाम कर ली। दूसरी कुश्ती पारस वारणसी एवं शिवप्रकाश गाजीपुर के बीच 5100 सौ की हुई, जो बराबरी पर छुटी। गाजीपुर के रवि ने वाराणसी के शिवम को पटखनी दी। नगेंद्र गाजीपुर तथा सचिन आजमगढ़ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। निर्मल मऊ को प्रदीप मिर्जापुर ने चीत किया। भोला गाजीपुर एवं राजेश वारणसी के बीच रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथ जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मरदह एवं प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत गाजीपुर विजय यादव, डा. रमाशंकर राजभर, समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे, जनार्दन राम, गोविंद यादव, रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव, चंद्रमा राम, प्रवीण तिवारी, रामनरायन राम, रामकेर पहलवान, अरूण यादव,राजेश सिंह,योगेश पांडेय, राजेश राजभर, डा. प्रदीप यादव, सुबाष यादव, जगदीश यादव, रणधीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें