गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेज और दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा संकुशल संपन्न हो गई। पहली पाली की परीक्षा में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, सचल दस्ते के प्रभारी रामअवतार यादव एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर चार तथा वित्त लेखाधिकारी ने दूसरी पाली में एक परीक्षा केंद्र पर नकल की पर्ची के साथ एक और करीमुद्दीनपुर में एक छात्र सहित सहित कुल 6 परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। शुक्रवार की परीक्षा में मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर परीक्षा देते हुए एक पुलिस कर्मी के पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की अंग्रेजी के साथ ही इंटर संगीत गायन, वादन एवं नृत्य कला के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने क्षेत्र के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक परीक्षा केंद्र पर 4 परिक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़े जाने पर उन्हें रिस्टीकेट किया। पकड़े गए छात्रों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि एक अन्य परीक्षा केंद्र पर लगभग डेढ़ दर्जन संदिग्ध परीक्षार्थियों को चिह्नित कर कार्यवाही के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट किया। साथ ही एक केंद्र पर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ जांचकर आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिया गया।
वित्त लेखाधिकारी प्रदीप सिंह ने सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर लापरवाही बरतने पर एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। जबकि दूसरी पाली में उन्होंने इसी क्षेत्र के एक केंद्र पर मेरठ निवासी एक छात्र को नकल की पर्ची के साथ पकड़कर केंद्र व्यवस्थापक को विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। दूसरी पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने शहर के केंद्र पर निरीक्षण के दौरान विषय अध्यापक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़कर उसको रिस्टीकेट कर दिया। इसके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, बीएसए श्रवण कुमार के दस्ते ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण