फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत कर मन मोह लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। क्षेत्र में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, नगर पंचायत और गांव सहित विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के पूजन के साथ छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज हत्या, स्वच्छता, विद्यालय जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

छात्राओं की तरफ से राजस्थानी नृत्य और सामूहिक गीत भी प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं को प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने स्वच्छता और पर्यावरण शुद्ध बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। बीना सिंह, तृप्ति यादव, शांति यादव, साधना सिंह, उर्मिला देवी, मंजुला श्रीवास्तव और बालिकाओं की तरफ से प्रियंका, पूजा, करिश्मा, आरती, शीतल, अंजली, रागिनी, शबाना, रिंका आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथि एवं राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें