दुबिहां। क्षेत्र के असावर गांव स्थिति श्री बुड़वा शिव मंदिर के परिसर में महामंडलेश्वर श्री शिवराम दास जी फलहारी बाबा के नेतृत्व में रुद्र महायज्ञ की शुरुआत वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को झंडा ध्वजारोहण से हुई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर महाराज शिवराम दास जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ विश्व का नाभि केंद्र है। यज्ञ से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। यज्ञ अनेकता में एकता प्रेम का बीजारोपण है। संस्कार का निरूपण एवं चहुमुखी विकास का सर्वोत्तम साधन है। यज्ञ से वातावरण भी शुद्र होता है। इस मौके पर सर्वदेव राय, प्रदीप राय, रामजी राय, शिवकुमार राय, वकील राय, अजय राय, गोविंद राय, विश्वानंद तिवारी, कृष्णानंद उपाध्यक्ष, सखरज राज, मुन्ना राय, अवधेश राय आदि मौजूद रहे।