फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढा में ट्रक फंसने से 14 घंटा लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा। एनएच 97 (24) गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर मंगलवार की देर रात जगदीशपुर गांव के पास सड़क के गड्ढा में ट्रक फंस जाने से आवामगन बाधित हो गया। जेसीबी से ट्रक को हटाने पर 14 घंटा बाद बुधवार को आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन

एनएच 97 (24) मार्ग पर मौजूद गड्ढों में वाहनों के फंसने से आए दिन लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात करीब दो बजे जगदीशपुर गांव के पास सड़क के गड्ढा में एक ट्रक फंस गया। फंसे ट्रक के बगल में मार्ग पर इतना बड़ा गड्ढा था कि वाहनों का उसके बीच से निकलना संभव नहीं थी। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। बाइक और पैदल आवागमन करने वाले किसी तरह बगल से निकलते रहे, जबकि छोटे चारपहिया वाहन दूसरे मार्गों से आते-जाते रहे। रात में कड़ाके की ठंड में ट्रक चालक परेशान रहे। वह बार-बार ट्रकों से उतरकर यह पता लगाते रहे कि फंसा ट्रक मार्ग से हटा या नहीं। पूरी रात भूखे-प्यासे चालक ठंड में ठिठुरते रहे। 18 घंटा बाद बुधवार की शाम चार बजे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी लगवाकर फंसे ट्रक को निकलवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सास ली। ग्रामीण सुनील गुप्ता, भरत राय, कविंद्र, जितेंद्र, अनिल राय, अश्वनी, अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कहा कि राघोपुर, जगदीशपुर, खिजीरपुर, मतसा, देवरिया, चितावनपट्टी, मंझरीयां आदि दर्जनो गांव के पास सड़क पर मौजद गड्ढों में आएदिन वाहनों के फंसने से लोगों को घंटों जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग मार्ग को दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें