फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात सर्पदंश से एक महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मनिहारी संवाददाता के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव निवासी रघुवर की पुत्री संजना (12) घर में सोई हुई थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव निवासी छवीला पटेल की पत्नी पशुओं के चारे के लिए खरी भिगोने का काम कर रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें