फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा का मेला देखकर घर वापस जा रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महाराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर रात दशहरा का मेला देखकर घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से शव लेकर घर चले आए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम के आश्वासन पर जाम डेढ़ घंटे बाद समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महाराजगंज के बिंदपुरवा गांव निवासी संजय बिंद (35) और बब्लू बिंद (45) एक साथ बाइक पर सवार होकर हेतिमपुर गांव दशहरा का मेला देखने गए थे। वहां से देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों महाराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां संजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बब्लू को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रुप से घायल बब्लू बिंद की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग के पास चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सदर एसडीएम विनय कुमार और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें