फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बारिश ने गर्मी से दी राहत और बाद में धूप ने किया निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले कई दिनों से मौसम काफी तल्ख था। गर्मी और उमस से हर कोई बेहाल रहा। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। कई ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की दोपहर बाद शहर में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इससे जहां गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में धूप निकली तो लोगों को निराशा हुई।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। कभी तेज धूप के बीच काली घटाएं छा जा रही तो कभी तीखी धूप निकल रही। बदली होते ही गर्मी से परेशान लोग बारिश की आस लगा रहे हैं तो इसी बीच धूप निकलने से निराश हो जा रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी हो गया। इसी दौरान दिन में करीब तीन बजे 20 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। रात करीब दस बजे तेज हवा चलने लगी, जिससे लोग मौसम के खराब होने के बीच बारिश का इंतजार करने लगे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को सुबह दी धूप निकल गई, जिससे गर्मी का प्रभाव रहा। इसी बीच दिन में करीब 12 बजे बदली छा गई। कुछ ही देर बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। दो घंटा बाद पुन: तेज धूप निकलने से गर्मी का प्रभाव बढ़ गया। बारिश की वजह से शहर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें