फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करेंट गांव में दौड़ा, दर्जनभर महिलाएं और बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव में सोमवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हाईटेंशन सप्लाई पूरे गांव में दौड़ गई। इससे दर्जनों महिलाएं और बच्चे झुलस गए। घटना में करीब तीस से भी अधिक घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नवनिर्मित भदौरा सब उपकेंद्र से क्षेत्र के भदौरा गांव, स्थानीय बाजार, देवकली सहित विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। आज दोपहर करीब बारह बजे देवकली गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से कुशवाहा बस्ती और राजभर बस्ती के सैकड़ो घरों में 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन सप्लाई सीधे लोगों के घरों तक पहुंचने लगी। इससे गांव में कोहराम मच गया। घरों के सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। स्विच बोर्ड आग की लपटों के साथ जलने लगे टीवी, फ्रिज, सबमर्सिबल, पंखा, लाइट आदि सभी उपकरण जल गए। यहीं नहीं घरों के दीवारों और फर्श में भी करेंट के झटके आने लगे। स्विच बोर्ड बंद करने की कोशिश में गांव के दर्जन लोग झुलस गए। घटना की जानकरी होते ही आनन-फानन में ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ने उपकेंद्र पर फोन करके पावर कट करवाया और उपचार के लिए घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यह संयोग रहा की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। झुलसे हुए लोगों में ज्यादातर परिवार की महिलाएं और बच्चों के अलावा एक आठ माह का मासूम भी शामिल है। झुलसे हुए लोगों में ममता कुमारी (18), सोना मुनी (32), सीमा कुमारी (15), मुहम्मद आरिफ (14), फातिमा (18), सुजाता कुमारी (13), रानी (14), सोनू कुमार (14), सरस्वती देवी (40), मन्नत कुमार (8 ) माह, मनप्रीत (4), प्रीती गुप्ता (14), रंजन गुप्ता (15), प्रियंका देवी (24) शामिल है। सभी झुलसे लोगों को इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया गया। जहां सरस्वती देवी (40) और सोना मुनी (32) की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर का जम्फर टूट गया, जिससे हाईटेंशन तार ट्रांसफार्मर से स्पर्श हो गया और सप्लाई पूरे गांव में दौड़ गई। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें