शहर के लंका मैदान में सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में पहुंची महिलाओं को जानकारी देते शिविर के आ
गाजीपुर। लंका मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का सोमवार को समापन हो गया।
आयोजक अभिनव सिन्हा ने दावा किया कि तीन दिनों में कुल 31,274 लोगों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 410 लोगों को शल्य चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
अभिनव ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन 12,096 लोगों ने देश के विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और परामर्श लिया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, सामान्य चिकित्सा, तंत्रिका, अस्थि एवं जोड़ आदि के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं।
उन्होंने बताया कि शिविर में ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण के लिए करीब 12 काउंटर तथा स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण के लिए दो दर्जन से अधिक काउंटर बनाए गए थे। संवाद
शहर के लंका मैदान में सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में पहुंची महिलाओं को जानकारी देते शिविर के आ