फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए 31 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
चुनाव में नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़।
विज्ञापन
नगर निकाय के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न निकाय के अध्यक्ष पद के लिए 31 उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। इस तरह से अब-तक कुल 77 प्रत्याशियों की ओर से ताल ठोंकी गई है। इसके अलावा विभिन्न निकायों के सभासद पद के लिए 205 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।  अब तक सभ्‍ाासद के लिए 715 ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का कार्य 29 अक्तूबर से शुरू है। जिले के तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों के लिए हो रहे चुनाव में विभिन्न निकायों में 31 उम्मीदवारों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया गया।

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह की पत्नी शीला सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में आरओ-एसडीएम सदर के सामने नामांकन किया। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकला गुप्ता सहित तीन अन्य प्रत्याशियों की ओर से भी पर्चा दाखिल किया गया।
विज्ञापन


जंगीपुर संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शैल देवी एवं निर्दल प्रत्याशी ऊषा देवी ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा सभासद पद के लिए आज दस ने नामांकन किया। मुहम्मदाबाद ः नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से दिनेश वर्मा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया।

वहीं दीपू गुप्ता ने भाजपा से बागी तेवर अपनाते हुए निर्दल नामांकन किया। सभासद पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सैदपुर ः सभासद पद के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अनीता बरनवाल पत्नी अविनाश चंद्र बरनवाल, सपा से सुषमा देवी पत्नी शिशिर सोनकर एवं निर्दल बेबी ने नामांकन किया।

कासिमाबाद एवं बहादुरगंज ः अध्यक्ष पद के लिए आतिया खातून, तशरीफुल निशा, राजश्री देवी, सोनी प्रजापति ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए कुल 34 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जखनिया ः अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रमिला पत्नी राजनाथ, भासपा से जसवंत पुत्र हरिदास ने नामांकन किया।

जमानिया ः नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी संतोष वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णवासी उर्फ मक्खन वर्मा, निर्दल प्रत्याशी ओमकार नाथ यादव एवं धनंजय ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए 13 सदस्यों ने पर्चे भरे। दिलदारनगरः नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सोनू कुमार गुप्ता ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी दिनेश गुप्ता ने दो सेट एवं कृष्णानंद सिंह यादव ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र आरओ अनिल कुमार को सौंपा। 13 सदस्यों ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें