फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर: रास्ते में पेड़, बिजली के तार हटाकर बना रहे रास्ता; देखने को उमड़ी भीड़

Sat, 03 Oct 2026 01:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में 308 पहियों वाला ट्रेलर प्रवेश कर चुका है। ऐसे में इस विशाल वाहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
308 पहियों वाला वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम से आया 161 टन वजनी बॉयलर लेकर 308 पहिये वाला वाहन शनिवार सुबह करीब छह बजे सिधौना के पास कैथी स्थित टोल प्लाजा से गाजीपुर की ओर रवाना हुआ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से होकर जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद ट्रेलर के गुजरने को लेकर रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग सड़क किनारे खड़े होकर विशाल ट्रेलर को देखने के साथ मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।

विज्ञापन


एनएचआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को ट्रेलर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए जनपद की सीमा में प्रवेश कर गया है और अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। ट्रेलर पर लदा भारी उपकरण लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन प्लास्टिक डिस्मेंटल फैक्टरी के लिए ले जाया जा रहा है। ट्रेलर के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी चल रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी ट्रेलर से संबंधित अन्य जानकारी देने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल आकार और भारी वजन के कारण ट्रेलर की रफ्तार बेहद धीमी रखी जा रही है। इसके आगे के सफर के लिए कोई निश्चित समय और दूरी तय नहीं की गई है। रास्ता सुगम मिलने के अनुसार ट्रेलर को आगे बढ़ाया जा रहा है। रास्ते में पेड़, बिजली के तार और सड़क किनारे लगे बोर्ड बाधा बन रहे हैं। ऐसे स्थानों पर क्रेन और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से इन्हें हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है।



इसे भी पढ़ें; हॉकी प्रतियोगिता: नागेंद्र ने दिलाई बढ़त, अंतिम सात मिनट में विवेक व नीरज ने वाराणसी को फाइनल में पहुंचाया

ट्रेलर के साथ चल रही टीम लगातार रास्ते की स्थिति का जायजा ले रही है। जहां रास्ता सुगम मिल रहा है, वहां ट्रेलर को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, किसी तरह की बाधा आने पर आवश्यक व्यवस्था करने के बाद ही उसे आगे रवाना किया जा रहा है। विशाल ट्रेलर के गुजरने को लेकर लोगों में खासा कौतूहल बना हुआ है और इसके मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर लोग इसे देखने के लिए सड़क किनारे जुट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें