फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 3025 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मिलेगा मानदेय वृद्धि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी के शासनादेश जारी होने के बाद जिले के करीब 3025 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के इस फैसले से जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह और अनुदेशकों का 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 2266 परिषदीय स्कूलों में 2650 शिक्षामित्र और करीब 375 अनुदेशकों कार्यरत हे। जिनके लिए यह बढ़ोतरी आर्थिक रूप से राहत भरी साबित होगी। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों में शासनादेश जारी होने के बाद खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि बढ़े हुए मानदेय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अधिक मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकेंगे। शासन के निर्देशानुसार यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से प्रभावी होगा। इससे जिले के 3025 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी में काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सेवा शर्तों में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें