फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 300 गैस सिलिंडर, लेने पहुंचे 500 लोग

विज्ञापन
ढ़ोढ़ावीर बोगना ​स्थित जानकी मुरलीधर जेएमडी इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभ
विज्ञापन
मरदह। जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जनपद में रसेाई गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें विभाग के दावों की पोल खोल रही हैं। ये कतारें बताती हैं कि विभाग की होम डिलीवरी व्यवस्था फेल है और सब कुछ कागजों पर आंकड़ों का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढोढ़ावीर बोगना स्थित जानकी मुरलीधर जेएमडी इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलिंडर का निर्धारित मूल्य से अधिक वसूला जा रहा है।
रायपट्टी के सोनू कुमार, मलेठी चौबेपुर के भगेलू, भड़सर के दीपक, बिरनो के धर्मेंद्र, गाईं के राजू चौहान, बिरनो की राधिका, बोगना के मनोज आदि ने बताया कि जानकी मुरलीधर जेएमडी इंडेन गैस एजेंसी, ढोढ़ावीर बोगना पर सातवें दिन 300 गैस सिलिंडर पहुंचे। सात दिनों तक गैस सिलिंडर न मिलने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। जिनके यहां कोई कार्यक्रम था, उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैस सिलिंडर आने की सूचना पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मौके पर 300 सिलिंडर के लिए करीब 500 लोगों की भीड़ थी। लोग भोर में चार बजे से ही कतार में लग गए थे, लेकिन अधिकांश लोग मायूस लौटे। एजेंसी पर शुद्ध पेयजल, शौचालय और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई, खासकर महिलाओं को। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत आ रही है और सर्वर की समस्या के कारण परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलिंडर का निर्धारित मूल्य 985 रुपये है, लेकिन उनसे 1000 रुपये वसूले जा रहे हैं। साथ ही, ऑनलाइन भुगतान भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है, जिससे दिक्कतें और बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें