फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर महीने 30 लोगों ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाई, फिर भी नहीं लगाते हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हेलमेट न लगाने से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हर महीने 30 लोगों की मौत होती है। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। इसके बाद भी तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाते हैं और हेलमेट भी नहीं लगाते।
विज्ञापन

यातायात जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस चालकों को जागरूक करने का दावा कर रही है। इसके बाद भी बुधवार को नगर में हर हर तरफ लापरवाही दिखी। वहीं, चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी चालकों को जागरूक करने के बजाय सिर्फ कोरम पूरा कर रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हर महीने 30 लोगों की मौत होती है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। मरने वाले में सबसे ज्यादा हेलमेट नहीं लगाने वाले युवा होते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में पड़ताल की गई तो करीब 100 बाइक चालकों में 60 से ज्यादा ने हेलमेट नहीं लगाया था। सबसे बड़ी बात यह कि नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मी खुद नियमों को तोड़ते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें