फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 30 किसानों को मसूर की मिनी किट दी गई

विज्ञापन
उद्यान विभाग परिसर में आयोजित कृषक गोष्ठी में शामिल किसान। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। उद्यान विभाग परिसर में बृहस्पतिवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह और भाजपा जिला मंत्री सुमन बिंद ने 30 किसानों को मसूर की निशुल्क मिनी किट वितरित की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह और डॉ. एसके सिंह ने किसानों को मक्का उत्पादन की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि निवेश केंद्रों पर गेहूं, जौ, चना, मटर और मसूर का रबी बीज उपलब्ध है। किसान बुकिंग के बाद बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें