भवदास गांव स्थित एक विद्यालय में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश के आयुष मंत्र
कासिमाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर जहूराबाद विधानसभा में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन समारोह बरेसर में हुआ।
मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अजातशत्रु थे। स्वतंत्र भारत में सबसे पहले अटल ने विकसित भाजपा का सपना देखा था।
उनके नेतृत्व में देश परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। इस मौके पर जितेंद्रनाथ पांडेय, श्यामराज तिवारी, अखिलेश राय, धर्मेंद्रनाथ राय, शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह आदि मौजूद रहे।