फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फिजिकल एजुकेशन में छह केंद्रों पर 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई की परीक्षा में बुधवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई। इसमें छह केंद्रों पर 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले छात्र उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा के दूसरे दिन बारहवीं के छात्रों की एक पाली में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित हुई। शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. इकरामुल हक ने बताया कि उनके केंद्र पर पंजीकृत 206 में 4 अनुपस्थित और 202 ने परीक्षा दी।
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एस कुशवाहा के अनुसार 140 में 139 उपस्थित तथा एक उपस्थित नहीं था। माउंट लिट्राजी स्कूल के नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 227 में 4 अनुपस्थित तथा 223 ने परीक्षा दी। जमानिया स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन विषय में पंजीकृत 181 छात्रों में 180 उपस्थित तथा एक छात्र अनुपस्थित था।
विज्ञापन

सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशु जालान ने बताया कि कुल 418 में 406 उपस्थित और 12 ने परीक्षा छोड़ दी। एसएस देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा ने बताया कि कुल 184.पंजीकृत में 179 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 5 छात्र नहीं बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें