फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 बीघे में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Wed, 18 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के पास 26 बीघे भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बीते मंगलवार को सदर विधायक एवं धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में इसके लिए खेलकूद विभाग को भूमि मुहैया कराने की मंजूरी प्रदान कर दी गई। बजट मिलते ही कानपुर के ग्रीन पार्क की तर्ज पर स्टेडियम का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मौका मिलेगा। यही नहीं खेल प्रेमियों को बड़ी खेल प्रतियोगिताएं और नामचीन खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा ।
विज्ञापन



शहर के गोराबाजार के पास दशकों पहले नेहरू स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। करीब साढ़े तीन एकड़ में बने इस स्टेडियम में खेलकूद की कई स्पर्धाएं विशेषकर ट्रैक एंड फील्ड के कई इवेंट, फुटबाल और क्रिकेट के आयोजन में कठिनाई उत्पन्न होती थी। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों की तरफ से नवीन स्टेडियम के निर्माण की जरूरत महसूूस की जा रही थी।

 इसी क्रम में पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी 6.310 हेक्टेयर (26 बीघा) जमीन पर स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया। इसको प्रशासन स्तर से शासन के पास भेजा गया, लेकिन मामला काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। आखिरकार प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने इसके लिए जोरदार किया। लखनऊ में बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी प्रदान करते हुए राजस्व परिषद से खेल विभाग को जमीन मुहैया करा दी गई।
विज्ञापन


अब गाजीपुर में भव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। अभी तक प्रदेश के गिनती के जिलों में ही इस श्रेणी के स्टेडियम हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबाल, हाकी मैदान एवं क्रिकेट के कामन फील्ड के साथ ही मल्टी परपज हाल तथा प्रशासनिक भवन आदि का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम की सौगात से खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों के साथ ही आम जन में प्रसन्नता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें